Lucent GK 091☑️ सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए (1000) लुसेंट पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर : 091 #LucentGK
प्रश्न 901. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) का मुख्यालय कहाँ है ?
उत्तर – बैंगलुरु (कर्नाटक)
प्रश्न 902. भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा रिएक्टर कौन-सा था ?
उत्तर – अप्सरा
प्रश्न 903. विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केन्द्र कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर – तिरुवनंतपुरम (केरल)
प्रश्न 904. वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है ?
उत्तर – देहरादून (उत्तराखंड)
प्रश्न 905. अन्टार्कटिका में प्रथम भारतीय स्थायी प्रयोगशाला को क्या नाम दिया गया ?
उत्तर – दक्षिण गंगोत्री
प्रश्न 906. इलिसा (ELISA) परीक्षण किस रोग की पहचान के लिए किया जाता है ?
उत्तर – एड्स रोग
प्रश्न 907. हवाई जहाज के ‘ब्लैक बाक्स’ का कैसा रंग होता है ?
उत्तर – नारंगी
प्रश्न 908. ‘खुरपका व मुँहपका रोग’ किनमें पाया जाता है ?
उत्तर – गाय और भैंस
प्रश्न 909. सूचना की उस सबसे छोटी इकाई को क्या कहते हैं जिसे कंप्यूटर समझ और प्रोसेस कर सकता है ?
उत्तर – बिट
प्रश्न 910. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की नगरीय जनसंख्या कुल जनसंख्या की कितने प्रतिशत है ?
उत्तर – 27.78%